इटली ने टी20 विश्व कप के इतिहास में जीता अपना पहला मैच

इटली ने गुरुवार को नेपाल को 10 विकेट से हराकर टी20 विश्व कप के इतिहास में अपना पहला मैच जीता। उसने पहले गेंदबाज़ी करते हुए नेपाल को 19.3 ओवरों में 123 रनों पर ऑल-आउट कर दिया और 12.4 ओवर में टार्गेट चेज़ कर लिया। इटली की ओर से एंथनी मोस्का ने 62(32) रन जबकि जस्टिन मोस्का ने 60(44) रन जड़े।

Load More