इटली में 17 नंबर माना जाता है बेहद मनहूस! जानें इसके पीछे का अजीब इतिहास
इटली में 17 नंबर को अशुभ माना जाता है। दरअसल रोमन में इसे XVII लिखते हैं जो बदलने पर 'VIXI' बन जाता है। लैटिन भाषा में इसका मतलब 'मैं जी चुका हूं' होता है जो मृत्यु का संकेत देता है। यह धारणा आज भी इतनी गहरी है कि इटली में कई होटल, इमारतें और आयोजन 17 नंबर से बचते हैं।