इटली में चोरी करने घर में घुसा चोर किताब पढ़ने में हुआ मशगूल, मकान मालिक ने पकड़ा
रोम (इटली) में चोरी के इरादे से एक अपार्टमेंट में घुसा 38 वर्षीय चोर वहां मौजूद एक किताब पढ़ने में इतना मशगूल हो गया कि वह चोरी करना भूल गया। बकौल रिपोर्ट, 71 वर्षीय मकान मालिक ने चोर को देखा जिसके बाद उसने भागने की कोशिश की लेकिन वह पकड़ा गया। चोर 'द गॉड्स ऐट सिक्स ओ'क्लॉक' पढ़ रहा था।