इटली में मशीन से हाथ कटने के बाद उपचार नहीं मिलने के चलते भारतीय मज़दूर की हुई मौत
इटली में मशीन की चपेट में आकर हाथ कट जाने के बाद कथित तौर पर उपचार नहीं मिलने के चलते 31-वर्षीय एक भारतीय मज़दूर की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नियोक्ता ने घटना के बाद मज़दूर और उसकी पत्नी को वैन में बिठाकर अस्पताल ले जाने के बजाय उनके घर के पास सड़क के किनारे छोड़ दिया था।