इटली में हुआ ज्वालामुखी विस्फोट, कैटानिया एयरपोर्ट पर उड़ानें हुईं बंद
इटली में यूरोप का सबसे बड़ा सक्रिय ज्वालामुखी माउंट एटना के फटने के बाद आसमान में फैली काली राख का वीडियो सामने आया है। ज्वालामुखी की राख गिरने के कारण इटली के सिसिली द्वीप पर स्थित कैटानिया एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। राष्ट्रीय भू-भौतिकी और ज्वालामुखी संस्थान (इटली) के मुताबिक, राख आसमान में 4.5 किलोमीटर ऊपर तक गई।