इटली व ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर ट्रंप को दी बधाई
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी एल्बानीज़ी ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम में डॉनल्ड ट्रंप की जीत के बाद उन्हें बधाई दी है। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने 'X' पर लिखा, "हम सुनिश्चित करेंगे कि दोनों देशों की साझेदारी मज़बूती से बनी रहे।" मेलोनी ने लिखा, "हमारे रणनीतिक संबंध और मज़बूत होंगे।"