इटली की पीएम की दोस्त की रोम में गोलीबारी में हुई मौत, उन्होंने शेयर की तस्वीर
रोम के एक कॉफी शॉप में रविवार को 57-वर्षीय शख्स द्वारा की गई गोलीबारी में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की दोस्त निकोलेता गोलिसानो समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। मेलोनी ने गोलिसानो के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, "इस तरह चले जाना अच्छी बात नहीं है।" बकौल मेलोनी, गोलिसानो 'सच्ची और समझदार दोस्त' थीं।