इटली की पीएम मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ शेयर की सेल्फी, लिखा 'मेलोडी'
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सेल्फी ट्वीट कर लिखा है, "सीओपी28 में अच्छे दोस्त।#मेलोडी।" उन्होंने दुबई में जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन सीओपी28 की बैठक से इतर मुलाकात की। इससे पहले पीएम मोदी ने भी मुलाकात की तस्वीर शेयर कर लिखा था, "उम्मीद है कि सतत व समृद्ध भविष्य के लिए भारत-इटली मिलकर प्रयास करेंगे।"