इटली के पूर्व पीएम सिल्वियो बर्लुस्कोनी का 86 साल की उम्र में हुआ निधन
इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। राजनीति में आने से पहले बर्लुस्कोनी ने दिग्गज फुटबॉल क्लब एसी मिलान के मालिक के तौर पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई थी। गौरतलब है, बर्लुस्कोनी को सेक्स स्कैंडल, भ्रष्टाचार के आरोपों और टैक्स धोखाधड़ी को लेकर सज़ा का सामना करना पड़ा था।