इटली के राष्ट्रपति ने खारिज किया पीएम मारियो द्रागी का इस्तीफा

इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला ने देश के प्रधानमंत्री मारियो द्रागी के इस्तीफे को खारिज कर दिया है। द्रागी ने विश्वास मत जीतने के बावजूद पॉपुलिस्ट गठबंधन के सहयोगी 'फाइव स्टार' द्वारा समर्थन वापस लेने के बाद अपना इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रपति मैटरेला ने द्रागी को राजनीतिक स्थिति स्पष्ट करने के लिए संसद को संबोधित करने को कहा है।

Load More