इटली पुलिस ने लैम्बॉर्गिनी हुराकन से 2 मरीज़ों तक पहुंचाईं किडनी, शेयर कीं तस्वीरें
इटली पुलिस ने लग्ज़री कार लैम्बॉर्गिनी हुराकन से 2 मरीज़ों तक 2 किडनी पहुंचाईं हैं। इटली पुलिस ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर लिखा, "सड़क मार्ग से क्रिसमस का सबसे खास तोहफा 'जीवन' पहुंचाने जा रहे हैं।" दोनों किडनी इटली के उत्तर-पूर्व में स्थित पाडुआ से मोडेना और फिर रोम के अस्पतालों में ले जाई गईं हैं।