इटली में 1,000 कर्मचारियों की छंटनी करना चाहती है वोडाफोन: रिपोर्ट
'रॉयटर्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, वोडाफोन लागत कम करने की अपनी योजना के तहत इटली में लगभग 1,000 कर्मचारियों की छंटनी करना चाहती है। कंपनी के पास मार्च 2022 तक इटली में लगभग 5,765 कर्मचारी थे। बकौल रिपोर्ट, छंटनियां विशेष रूप से कस्टमर केयर ऑपरेशन्स में होंगी और जल्द ही इसके लिए यूनियन्स के साथ बातचीत शुरू हो सकती है।