इटली में 60 फीट की ऊंचाई से ज़िपलाइन के सेफ्टी हार्नेस से फिसलकर गिरी महिला, हुई मौत
इटली की एक घाटी में ज़िपलाइन से 60 फीट की ऊंचाई से गिरने से एक 41-वर्षीय महिला की मौत हो गई है। 'फ्लाई इमोशन' कंपनी के सीईओ ने कहा, "अभी तक ठीक से नहीं पता कि हुआ क्या था...मैं शॉक में हूं।" बकौल पुलिस, हो सकता है कि ज़िपलाइन अटक जाने से वह घबराकर हाथ-पैर मारने लगी और फिसल गई।