इटली में कार्गो प्लेन के टेकऑफ के बाद 100 किलो का पहिया गिरने का वीडियो सामने आया
इटली के टारंटो से टेकऑफ के तुरंत बाद एटलस एयर के बोइंग 747 ड्रीमलिफ्टर कार्गो विमान से 100 किलोग्राम का पहिया गिरने का वीडियो सामने आया है। जहां से टायर टूटा वहां से काला धुआं निकलता दिख रहा है। बोइंग ने घटना की पुष्टि की है और कहा कि यह फ्लाइट 11 अक्टूबर को अमेरिका में सुरक्षित लैंड हुई थी।