इटावा में ट्रेन की 3 बोगियों में लगी आग पर काबू पा लिया है: सीपीआरओ हिमांशु

उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बुधवार को बताया कि इटावा में नई दिल्ली-दरभंगा ट्रेन की 3-बोगियों में लगी आग पर आसपास के दमकल वाहनों को बुलाकर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया, "अभी तक किसी यात्री की मृत्यु और घायल होने की जानकारी नहीं है। यात्रियों के लिए दूसरी ट्रेन की सुविधा करवाई जा रही है।"

Load More