इडली और राजमा जैव विविधता को नुकसान पहुंचाने वाले शीर्ष 25 व्यंजनों में हैं शामिल: स्टडी
PLoS ONE जर्नल में प्रकाशित हुई एक स्टडी में पाया गया है कि इडली, चना मसाला और राजमा जैव विविधता को नुकसान पहुंचाने वाले शीर्ष 25 व्यंजनों में शामिल हैं। इस स्टडी में दुनियाभर के 151 लोकप्रिय व्यंजनों का विश्लेषण किया गया है और जैव विविधता को नुकसान पहुंचाने के मामले में स्पैनिश रोस्ट लैंब डिश 'लेचाज़ो' सबसे ऊपर है।