इतिहास के तीसरे सबसे उच्च स्तर पर पहुंचा एसआईपी स्टॉपेज रेशियो
सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) का रेशियो नवंबर में 79.12% के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया जो मई-2024 के बाद से सर्वाधिक है। लगातार चौथे महीने एसआईपी स्टॉपेज रेशियो बढ़ा है और नवंबर का आंकड़ा अबतक का तीसरा सबसे उच्च स्तर है। एसआईपी स्टॉपेज रेशियो नए एसआईपी अकाउंट खुलने के मुकाबले बंद/एक्सपायर्ड अकाउंट के प्रतिशत को बताता है।