इतिहास के बहुत ही पेचीदा शख्स थे टीपू सुल्तान: विदेश मंत्री जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिल्ली में इतिहासकार विक्रम संपत की किताब 'टीपू सुल्तान: द सागा आफ द मैसूर इंटररेग्नम' के विमोचन के मौके पर कहा है, "टीपू सुल्तान इतिहास में एक बहुत ही पेचीदा व्यक्तित्व हैं।" उन्होंने कहा कि मैसूर क्षेत्र में टीपू सुल्तान के शासन का प्रतिकूल प्रभाव पड़ा और मैसूर में उनको लेकर काफी नकारात्मक भावनाएं हैं।