इतिहास के सबसे निचले स्तर पर लुढ़का भारतीय रुपया, सेंसेक्स व निफ्टी में आई भारी गिरावट
डॉलर इंडेक्स में तेज़ी और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारतीय रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले इतिहास के सबसे निचले स्तर 86.20 पर लुढ़क गया। इस बीच शेयर बाज़ार के मुख्य इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी भी क्रमश: 850 और 260 अंक टूटकर खुले। शुरुआती कारोबार में लगभग सभी इंडेक्स लाल निशान पर चल रहे हैं।