इतिहास में पहली बार 53,000 अंक के पार पहुंचा निफ्टी बैंक
निफ्टी बैंक गुरुवार को इतिहास में पहली बार 53,000 अंक के पार पहुंच गया। निफ्टी बैंक 287.20 अंक चढ़कर 53,037.60 अंकों पर बंद हुआ। गौरतलब है कि अमेरिकी फेडरल रिज़र्व द्वारा बेंचमार्क इंटरेस्ट रेट 50 बेसिस पॉइंट घटाने के बाद यह वृद्धि हुई है। दरअसल, अमेरिका फेडरल रिज़र्व ने ब्याज दर में 4 साल में पहली कटौती की है।