इतिहास में पहली बार ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा प्रवासी समूह बन गए हैं भारतीय
ऑस्ट्रेलियाई सांख्यिकी ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय पहली बार इंग्लैंड में जन्मे लोगों को पीछे छोड़कर ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा प्रवासी समूह बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया में लगभग 9,71,020 लोग (कुल जनसंख्या का 5.2%) भारत में जन्मे हैं जो कि इंग्लैंड में जन्मे 9,70,950 लोगों की संख्या से अधिक है। वहीं, इस मामले में चीन तीसरे स्थान पर है।