इतिहास में पहली बार भारत के खिलाफ टी20I में विपक्षी टीम के सभी 10 बल्लेबाज़ हुए कैच आउट
टी20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 चरण में गुरुवार को भारत के खिलाफ अफगानिस्तान के सभी 10 बल्लेबाज़ कैच आउट हो गए। भारत के किसी टी20I मैच में ऐसा पहली बार हुआ है। इस मैच में भारत के लिए ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने 3-3 कैच पकड़े और भारत ने यह मैच 47 रन से जीता।