इतिहास में पहली बार भारत ने चेस ओलंपियाड में जीता स्वर्ण पदक
भारत ने इतिहास में पहली बार चेस ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीत लिया है। अर्जुन एरिगैसी, गुकेश डी, आर प्रग्नानंदा, विदित गुजराती, पी हरिकृष्णा और श्रीनाथ नारायणन (कप्तान) की भारतीय पुरुष टीम ने बुडापेस्ट (हंगरी) में 45वें चेस ओलंपियाड में ओपन कैटेगरी में स्वर्ण जीता है। भारत ने 44वें चेस ओलंपियाड में ओपन कैटेगरी में कांस्य पदक हासिल किया था।