इतिहास में सबसे गर्म माह रहा जून 2024: यूरोपियन संघ
यूरोपियन संघ की जलवायु एजेंसी कोपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस ने सोमवार को पुष्टि की कि जून-2024 अब तक दर्ज हुआ सबसे गर्म महीना रहा है। गौरतलब है, जुलाई 2023 से हर महीने वैश्विक स्तर पर तापमान लगातार 1.5°C बढ़ते जा रहा है। एजेंसी के मुताबिक, तापमान में बढ़ोतरी का कारण जलवायु परिवर्तन और 2023-24 का अल नीनो हो सकता है।