इतनी खुजली है तो ईरान चले जाओ, कानून व्यवस्था बिगाड़ी तो इलाज कर दूंगा: संभल सीओ
ईद को लेकर संभल (यूपी) के सीओ कुलदीप सिंह ने पीस कमिटी की बैठक में ईरान के समर्थन में नारेबाज़ी करने वालों को सख्त चेतावनी दी है जिसका एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में सीओ कुलदीप 'इतनी खुजली है तो ईरान चले जाओ, कानून व्यवस्था बिगाड़ी तो बढ़िया वाला इलाज कर दूंगा' कहते दिख रहे हैं।