इतनी घास थी कि गाय चर सकती थी: सिडनी में दूसरे दिन 15 विकेट गिरने पर गावस्कर
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच चल रहे 5वें टेस्ट के दूसरे दिन 15 विकेट गिरने पर कहा है कि पिच पर इतनी घास थी कि वहां गाय चर सकती थी। उन्होंने कहा, "पूर्व ऑस्ट्रेलियाई और इंग्लिश क्रिकेटर्स हमेशा भारतीय पिचों के बारे में बात करते रहते हैं। हम...शिकायत करने वालों में से नहीं हैं।"