इतना चिल्ला रहा है, हार्ट के लफड़े हो जाएंगे: पैपराज़ी द्वारा घेरे जाने पर जैकी श्रॉफ
अभिनेता जैकी श्रॉफ ने पैपराज़ी द्वारा उन्हें घेरे जाने और चिल्लाने पर कहा है, "इतना चिल्ला रहा है, हार्ट के लफड़े हो जाएंगे।" उन्होंने कहा, "मेरा बच्चा आराम से...सांस पर ध्यान रख, बाकी कुछ काम का नहीं है।" वहीं, पैपराज़ी के माइक पास लाने पर उन्होंने कहा, "क्यों मेरे मुंह में घुसा रहा...थोड़ा दूर रख न, आ रही है आवाज़।"