इतना छोटा सपना लेकर पैदा नहीं हुआ हूं: बिहार के CM बनने के सवाल पर प्रशांत किशोर
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा है, "कुछ लोगों को लगता है कि मैं यहां (राजनीति में) मुख्यमंत्री बनने आया हूं लेकिन आप मुझे नहीं जानते, मैं इतना छोटा सपना लेकर पैदा नहीं हुआ हूं।" उन्होंने कहा, "अपने जीवनकाल में 10-वर्ष में ऐसा बिहार बनाने का सपना है जहां हरियाणा, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र से लोग रोजगार के लिए आएं।"