इतना पैसा नहीं मिला है: 'धुरंधर' के लिए ₹1 करोड़ फीस मिलने की रिपोर्ट्स पर ऐक्टर विवेक सिन्हा
'धुरंधर' में ज़हूर मिस्त्री का किरदार निभाने वाले ऐक्टर विवेक सिन्हा ने फिल्म के लिए ₹60 लाख-₹1 करोड़ तक फीस मिलने की रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "भाई, इतना पैसा नहीं मिला...मुझे मेसेज आ रहे हैं...बच्चा बीमार है/चोट लगी है/भविष्य के लिए पैसा दे दो...मुझे फिल्म से अच्छा पैसा मिला...जो खर्च हो चुका है...मुंबई में बहुत खर्चे हैं।"