इतना पैसा नहीं है कि अचानक ₹6 करोड़ की कार खरीद लूं, घर की EMI चल रही है: राजकुमार राव
ऐक्टर राजकुमार राव ने यूट्यूबर समदीश भाटिया से बातचीत में कहा है, "मेरे पास इतना पैसा नहीं है जितना लोगों को लगता है। भाई, ईएमआई चल रही है, घर लिया हुआ है।" राजकुमार ने कहा, "ऐसा भी नहीं है कि पैसा नहीं है, पर ऐसा वाला नहीं है कि अचानक किसी शोरूम में घुसकर ₹6 करोड़ की कार खरीद लूं।''