इतने बड़े मैच में रोहित को आराम दिए जाने की खबर सुनकर हैरान हूं: रिकी पॉन्टिंग
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम टेस्ट से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने कहा है, "भारतीय क्रिकेट के लिए रोहित एक महान खिलाड़ी रहे हैं। आराम वाली बात जैसे बताई गई...वह हैरानी भरा था।" गौरतलब है, टॉस के समय जसप्रीत बुमराह ने कहा था कि रोहित ने आराम करने का विकल्प चुना है।