इतना गुस्सा आया कि उसे थप्पड़ मार दिया: स्पाइसजेट की फ्लाइट में छूने वाले लॉ छात्र पर युवती

स्पाइसजेट की फ्लाइट में हाथ व जांघ को छूने वाले कोलकाता के लॉ स्टूडेंट को लेकर दार्जिलिंग की 26-वर्षीय युवती ने टीओआई से कहा है, "इतना गुस्सा आया कि मैंने उसे थप्पड़ मार दिया।" उसने कहा, "एयर होस्टेस ने कहा कि मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था।" युवती का आरोप है कि फ्लाइट क्रू ने उसे शिकायत करने से रोका।

Load More