इतनी अस्पष्ट सोच क्यों है?: ट्विटर पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के लिए शुल्क लगाए जाने पर मित्तल
शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल ने ट्विटर द्वारा केवल ब्लू यूज़र्स को एसएमएस आधारित टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2एफए) सेवा देने की घोषणा के बाद ट्वीट किया है, "इतनी अस्पष्ट सोच क्यों है?" मित्तल ने कहा कि लागत में कटौती के मकसद से ट्विटर ऐसा कर रही है। बकौल ट्विटर, 2एफए का दुरुपयोग हो रहा था।