इतने लोगों को निकालकर साइट को अच्छे से नहीं चला सकते: छंटनी पर ट्विटर के शुरुआती निवेशक
ट्विटर के शुरुआती निवेशकों में से एक क्रिस साका ने एलन मस्क द्वारा सोशल मीडिया कंपनी के अधिग्रहण को लेकर कई ट्वीट किए हैं। कंपनी में हुई हालिया छंटनी पर उन्होंने लिखा, "इतने ज़्यादा प्रोडक्ट व पॉलिसी टैलेंट को कंपनी से निकाल दिया गया...आप इतने सारे इंजीनियरों, ऑपरेटरों...को निकालकर साइट के अच्छे से चलने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं।"