इतिहास का सबसे आसान रन चेज़?: भारत के खिलाफ इंग्लैंड की जीत पर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
टी20 विश्व कप 2022 में गुरुवार को सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ इंग्लैंड की 10 विकेट से जीत के बाद गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने ट्वीट किया, "इतिहास का सबसे आसान रन चेज़?" दरअसल, इंग्लैंड ने भारत को 20 ओवर में 168/6 पर रोक दिया था और बिना कोई विकेट खोए 16 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया था।