इतिहास की सबसे बड़ी वित्तीय धोखाधड़ी में से एक है एवरग्रैंडे ग्रुप का $78 बिलियन का फ्रॉड: खबर
चीनी नियामक के मुताबिक, चीन के एवरग्रैंडे ग्रुप ने अपने राजस्व को $78 बिलियन से भी अधिक बढ़ाकर दिखाया जिसके बाद समूह 2021 में बंद हो गया। बकौल रिपोर्ट्स, यह इतिहास की सबसे बड़ी वित्तीय धोखाधड़ी में से एक है। मामले में एवरग्रैंडे के संस्थापक हुई का यान को जीवनभर के लिए चीनी वित्तीय बाज़ारों से प्रतिबंधित किया गया था।