इतिहास के सबसे बेहतरीन कैच में से एक: स्मिथ के पुजारा का कैच लेने पर हीली
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर इयन हीली ने इंदौर टेस्ट की दूसरी पारी में गुरुवार को भारतीय बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा का कैच लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ की तारीफ की है। उन्होंने कहा, "यह क्रिकेट के इतिहास के सबसे बेहतरीन कैच में से एक है।" लेग स्लिप पर खड़े स्मिथ ने डाइव लगाकर एक हाथ से कैच लपका था।