इतिहास में पहली बार 19,000 के पार हुआ निफ्टी; रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा सेंसेक्स
भारतीय शेयर बाज़ार ने बुधवार को कारोबार के दौरान इतिहास रच दिया। इस दौरान एनएसई का निफ्टी इतिहास में पहली बार 19,000 के पार पहुंच गया जबकि बीएसई का सेंसेक्स 64,037 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। गौरतलब है कि सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 27 कंपनियों के शेयरों में तेज़ी दिख रही है।