एनएसई का निफ्टी गुरुवार को कारोबार के दौरान इतिहास में पहली बार 22,800 अंक के पार पहुंच गया। इसके अलावा एनएसई निफ्टी ऑटो इंडेक्स 0.54% बढ़कर 23,447.75 पर पहुंच गया जो 2011 में इसकी स्थापना के बाद से इसका उच्चतम स्तर है। वहीं, गुरुवार को कारोबार के दौरान बीएसई का सेंसेक्स 800 अंक से अधिक चढ़कर 75,064.82 पर पहुंच गया।