इतिहास में पहली बार अफगानिस्तान ने वनडे मैच में पाकिस्तान को हराया
अफगानिस्तान ने वनडे विश्व कप 2023 में सोमवार को चेन्नई में पाकिस्तान के खिलाफ 49 ओवर में 8 विकेट रहते 283 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार है जब अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को हराया है। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान टूर्नामेंट की अंकतालिका में छठे स्थान पर पहुंच गया है।