इतिहास में पहली बार अमेरिकी कोर्ट में केस लड़ेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बॉट
अमेरिकी कोर्ट में पहली बार एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बॉट कोई केस लड़ेगा। 'डूनॉटपे' द्वारा डेवलप किया गया यह बॉट डिफेंडेंट के फोन में इंस्टॉल होगा जो कोर्ट की बहस को रियल-टाइम में सुनकर डिफेंडेंट को इयरपीस से बताएगा कि आगे क्या बोलना है। यह तेज़ गति से गाड़ी चलाने का केस है जिसे हारने पर जुर्माने का भुगतान 'डूनॉटपे' करेगा।