इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ: राजस्थान सीएम के पुराना बजट पढ़ने पर वसुंधरा राजे सिंधिया
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा शुक्रवार को विधानसभा में गलती से करीब 7 मिनट तक पुराना बजट पढ़ने पर राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा, "इतिहास में पहली बार ऐसी घटना हुई है।" उन्होंने कहा, "जो मुख्यमंत्री बिना चेक किए बजट पढ़ते हैं तो आप समझ सकते हैं कि उनके हाथ में राज्य कितना सुरक्षित है।"