इतिहास में पहली बार डॉलर के मुकाबले 80 के स्तर पर पहुंचा रुपया
भारतीय रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 79.99 पर खुलकर इतिहास में पहली बार 80 के निचले स्तर तक पहुंच गया। अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के बीच मंगलवार को लगातार 8वें कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट आई। फिलहाल, रुपया 80.02 के निचले निचले स्तर को छूकर 80.01/डॉलर पर कारोबार कर रहा है।