इतिहास में पहली बार युगांडा ने टी20 विश्व कप के लिए किया क्वॉलिफाई, ज़िम्बाब्वे चूका
युगांडा ने पहली बार टी20 विश्व कप के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है जबकि ज़िम्बाब्वे टी20 विश्व कप-2024 के लिए क्वॉलिफाई करने से चूक गया है। युगांडा ने अफ्रीका क्वॉलिफायर के अपने आखिरी मैच में रवांडा को 9-विकेट से हराकर टी20 विश्व कप-2024 में जगह पक्की कर ली। अफ्रीका से नामीबिया ने भी इस टूर्नामेंट के लिए क्वॉलिफाई किया है।