विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 70 रन से मिली जीत वनडे क्रिकेट में भारत की लगातार 10वीं जीत है। इतिहास में पहली बार भारत ने लगातार 10 वनडे मैचों में जीत दर्ज की है। गौरतलब है कि भारत को यह लगातार 10वीं वनडे जीत विश्व कप 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी में मिली है।