इतिहास में पहली बार सेंसेक्स 73,000 के ऊपर और निफ्टी 22,000 के ऊपर हुआ बंद
एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ और इन्फोसिस के शेयरों में तेज़ी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी दिन रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। निफ्टी 215.90 अंक चढ़कर 22,110.45 पर जबकि सेंसेक्स 759.49 अंक चढ़कर 73,327.94 पर बंद हुआ। इंड्रा-डे ट्रेड के दौरान निफ्टी 22,115.55 और सेंसेक्स 73,402.16 अंकों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।