इथेनॉल-ब्लेंडेड फ्यूल पर किस तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहा है भारत का ऑटो उद्योग?
टोयोटा किर्लोस्कर के कंट्री हेड विक्रम गुलाटी ने इथेनॉल को बहुत अच्छा ईंधन बताया है। मारुति सुज़ुकी के राहुल भारती ने कहा, "टेस्ट्स में आया कि...पुरानी E10 गाड़ियों के E20 पेट्रोल पर चलने से कोई दिक्कत नहीं होती।" हीरो मोटोकॉर्प के आशुतोष वर्मा के मुताबिक, E20 ईंधन वाली गाड़ियों में पहले की गाड़ियों के मुकाबले ज़्यादा नुकसानदायक घटना नहीं दिखी।