इथियोपिया के दक्षिणी सिदामा राज्य में सड़क दुर्घटना में 66 लोगों की मौत हो गई है। सिदामा क्षेत्रीय स्वास्थ्य ब्यूरो ने फेसबुक पर कहा कि एक कार दुर्घटना में अब तक 66 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, 4 घायलों का बोना जनरल अस्पताल में इलाज चल रहा है।