इथियोपिया से मुंबई आ रहे बोइंग ड्रीमलाइनर में आई खराबी, 7 लोगों की बिगड़ी तबीयत
अदीस अबाबा (इथियोपिया) से मुंबई आ रही इथियोपियन एयरलाइंस के बोइंग ड्रीमलाइनर में शुक्रवार देर रात अरब सागर के ऊपर से उड़ान भरने के दौरान केबिन प्रेशर कम होने से 7 यात्री बीमार हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान में करीब 300 यात्री सवार थे। विमान ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की।