इथियोपिया सड़क दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 71
इथियोपिया के दक्षिणी सिदामा राज्य में हुई सड़क दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है। क्षेत्रीय पुलिस आयोग ने इसकी जानकारी दी है। यह दुर्घटना रविवार को उस समय हुई जब यात्रियों से भरा ट्रक बोना से बेन्सा जा रहा था। घटना में घायल लोगों का इलाज नज़दीकी अस्पताल में करवाया जा रहा है।